कर्नाटक के 214 विधायकों ने राज्य की चार राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मंगलवार दोपहर एक बजे तक मतदान किया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।कर्नाटक की 223 सदस्यीय विधानसभा में छोड़कर कांग्रेस के पास 133 विधायक हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के पास क्रमशः 66 और 19 विधायक हैं।
- कर्नाटक में राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव
- 214 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में किया मतदान
मतदान एजेंटों को अपनी मतदान प्राथमिकता प्रदर्शित करनी होगी
आपको बता दें मतदान मंगलवार को सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग खुली मतपत्र प्रणाली से करेंगे। उन्हें नामांकित मतदान एजेंटों को अपनी मतदान प्राथमिकता प्रदर्शित करनी होगी।राज्यसभा की चार सीट इसके चार सदस्यों – केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (भाजपा) और कांग्रेस के जी सी चंद्रशेखर, सैयद नसीर हुसैन और एल हनुमंतैया की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई है।
सत्तारूढ़ दल ने अजय माकन को मैदान में उतारा
बता दें सत्तारूढ़ दल ने जी सी चन्द्रशेखर, नसीर हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को मैदान में उतारा है। भाजपा ने नारायणसा भांडगे के अलावा जनता दल (सेक्युलर) उम्मीदवार डी कुपेंद्र रेड्डी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।


Download Android App
Download iOS App



