Karnataka: बेंगलुरु में बड़ा हादसा, अस्पताल की दीवार गिरने से 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, सीएम ने घायलों से की मुलाकात

Summary :

Karnataka: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल की एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों-घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। Hospital Wall Collapse: दीवार की चपेट में आने…

Karnataka: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल की एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों-घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

Karnataka
Karnataka

Hospital Wall Collapse: दीवार की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, केरल के 56 लोगों का एक समूह बेंगलुरु की यात्रा पर आया था और कमर्शियल स्ट्रीट पर खरीदारी कर रहा था, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग दीवार के पास जाकर खड़े हो गए, जिसके बाद दीवार गिर गई। इसमें दबकर सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, केरल से आए दो पर्यटक और एक बच्चा शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Hospital Wall Collapse
Hospital Wall Collapse

Karnataka: घायलों से मिले सीएम सिद्धारमैया

बेंगलुरु के शिवाजीनगर में बारिश के कारण कंपाउंड की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत होना एक बेहद दुखद घटना है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति प्राप्त हो। सरकार इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवज़ा देगी। शाम को, मैंने घटनास्थल का दौरा किया, अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें तत्काल राहत उपाय करने के निर्देश दिए।

मैंने बॉवरिंग अस्पताल में आपातकालीन उपचार इकाई का दौरा किया और इस घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं, और मैं कामना करता हूँ कि सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

ALSO READ: Madhya Pradesh: धार में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड वाहन पलटने से 12 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

Rahul Kumar Rawat