चित्रदुर्ग में ट्रक-बस की जोरदार टक्कर, स्लीपर बस बनी आग का गोला, 10 से अधिक यात्री जिंदा जले

Summary :

Karnataka Bus-Truck Collision:  बस में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक निजी स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर हो गई, इसेक बाद बस में भीषण आग लग गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोग जिंदा जल गए और कई अन्य घायल हो गए। बता दें कि यह दुर्घटना हिरिपूर तालुक के गोरलाथु गांव के पास हुई, जहां जोरदार टक्कर के बाद पूरी बस आग का गोला बन गई और तेजी आग तेजी से फैल…

Karnataka Bus-Truck Collision:  बस में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक निजी स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर हो गई, इसेक बाद बस में भीषण आग लग गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोग जिंदा जल गए और कई अन्य घायल हो गए। बता दें कि यह दुर्घटना हिरिपूर तालुक के गोरलाथु गांव के पास हुई, जहां जोरदार टक्कर के बाद पूरी बस आग का गोला बन गई और तेजी आग तेजी से फैल गई, जिससे कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए और बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।

Karnataka Bus-Truck Collision

Karnataka Bus-Truck Collision
Karnataka Bus-Truck Collision

बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद, आपातकालीन सेवाओं को सतर्क किया गया और बचाव एवं राहत अभियान बिना किसी देरी के शुरू किए गए, स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार बंदारू और पुलिस महानिरीक्षक बीआर रविकांत गौड़ा, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और बचाव दल को भी तैनात किया गया और घायलों और मृतकों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने के प्रयास किए गए।

Bus-Truck Collision in Chitradurga

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई यात्रियों को गंभीर रूप से जलने की चोटें आई हैं। बचाव दल घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रक चालक के गाड़ी चलाते समय सो जाने का संदेह है। ट्रक सड़क के डिवाइडर को पार करते हुए सीधे बस से टकरा गया। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय बस में 32 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि 21 घायल यात्रियों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Karnataka Bus Fire

Karnataka Bus-Truck Collision
Karnataka Bus-Truck Collision

अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे यात्रियों के विवरण की पुष्टि कर रहे हैं और उन व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बस में लगी आग का सटीक कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं किया गया है, और जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ईंधन रिसाव या टक्कर के कारण आग लगी थी।

ALSO READ: पीएम मोदी का लखनऊ दौरा, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे उद्घाटन, लखनऊ के 126 स्कूल रहेंगे बंद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।