PM Modi Lucknow Visit: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लखनऊ में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं।

PM Modi Lucknow Visit: 230 करोड़ की लागत से बनकर तैयार ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे उद्घाटन
‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ को एक भव्य राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया गया है। लगभग 230 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह परिसर 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका उद्देश्य देश के महान नेताओं की विरासत को सहेजना और लोगों में नेतृत्व मूल्यों, राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक चेतना और सार्वजनिक प्रेरणा की भावना को मजबूत करना है। यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी राष्ट्रीय धरोहर के रूप में देखा जा रहा है।

65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं
इस परिसर की सबसे बड़ी खासियत यहां स्थापित 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं। इनमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं शामिल हैं। ये प्रतिमाएं भारतीय राजनीति, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में इन महान नेताओं के योगदान का प्रतीक हैं। इसके साथ ही परिसर में कमल के आकार में बना एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी आकर्षण का केंद्र है।

लगभग 98,000 वर्ग फुट में फैले इस संग्रहालय में उन्नत डिजिटल और इमर्सिव टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। यहां भारत की राष्ट्रीय यात्रा और इन दूरदर्शी नेताओं के जीवन, विचारों और योगदान को आधुनिक तरीके से प्रदर्शित किया गया है ताकि आम लोग, युवा और छात्र उनसे प्रेरणा ले सकें।
PM Modi Lucknow Visit: लखनऊ के करीब 126 स्कूल बंद
राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन नि:स्वार्थ नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्र सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण कार्यक्रम को चलते राष्ट्र प्रेरणा स्थल के आसपास के 126 विद्यालय आज और कल बंद रहेंगे. स्कूलों के भवनों को प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए रिजर्व किया गया है ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो. कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

PM Modi Lucknow Visit: सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के पूरे इलाके पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए 18 पुलिस उपायुक्त, 26 अपर पुलिस उपायुक्त, 80 सहायक पुलिस आयुक्त, 189 इंस्पेक्टर, 1367 दरोगा, 214 महिला दरोगा, 4312 सिपाही, 997 महिला सिपाही, 18 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी आरएएफ, 8 बम निरोधक दस्ता, एनएसजी की दो टीमें, एटीएस की एक टीम, एंटी ड्रोन की दो टीमें, एक एंटी माइन टीम, 14 एंटी सबोटाज टीम तैनात की गई है। वहीं, 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




