Karnataka News: कर्नाटक विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव 12 जुलाई को होगा

Summary :

Karnataka News: पूर्व मुख्यमंत्री और अब सांसद बने जगदीश शेट्टार के इस्तीफे के बाद खाली हुई कर्नाटक विधान परिषद की एक सीट के लिए 12 जुलाई को उपचुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। Highlights . कर्नाटक में विधान परिषद की एक सीट होगा चुनाव . एक सीट के लिए उपचुनाव 12 जुलाई को होगा Karnataka News:एक सीट के लिए उपचुनाव 12 जुलाई को होगा पूर्व मुख्यमंत्री और अब सांसद बने जगदीश शेट्टार के इस्तीफे के बाद खाली हुई कर्नाटक विधान परिषद(Karnataka News) की एक सीट के लिए 12 जुलाई को उपचुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारियों ने मंगलवार…

Karnataka News

Karnataka News: पूर्व मुख्यमंत्री और अब सांसद बने जगदीश शेट्टार के इस्तीफे के बाद खाली हुई कर्नाटक विधान परिषद की एक सीट के लिए 12 जुलाई को उपचुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Highlights
. कर्नाटक में विधान परिषद की एक सीट होगा चुनाव
. एक सीट के लिए उपचुनाव 12 जुलाई को होगा

Karnataka News:एक सीट के लिए उपचुनाव 12 जुलाई को होगा

पूर्व मुख्यमंत्री और अब सांसद बने जगदीश शेट्टार के इस्तीफे के बाद खाली हुई कर्नाटक विधान परिषद(Karnataka News) की एक सीट के लिए 12 जुलाई को उपचुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शेट्टार ने 24 जनवरी को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। उनका कार्यकाल जून 2028 में समाप्त होना था।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (68) शेट्टार पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।इसके बाद कांग्रेस ने शेट्टार को एमएलसी बना दिया था।

Lok Sabha elections 2019: Ramtek constituency in Maharashtra - Hindustan  Times

कर्नाटक विधान परिषद का उपचुनाव

हालांकि, एमएलसी पद छोड़ने के बाद वह जनवरी में भाजपा में लौट आए और अब बेलगाम लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं।इस उपचुनाव के लिए अधिसूचना 25 जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो जुलाई है।नामांकन पत्रों की जांच तीन जुलाई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि पांच जुलाई है।मतों की गिनती 12 जुलाई को शाम पांच बजे होगी।

Lok Sabha Election 2024: Mob Steals EVM, Throws VVPAT in Pond in South 24  Parganas - TheDailyGuardian

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar