Karnataka: बेलगावी मामले में एक नाबालिग सहित दो और लोग गिरफ्तार

Karnataka: बेलगावी मामले में एक नाबालिग सहित दो और लोग गिरफ्तार

Two more people including a minor arrested in Belagavi case

कर्नाटक पुलिस ने बेलगावी (Belagavi) के दलित महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में शुक्रवार को एक नाबालिग सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान संतोष नायक (19) के रूप में की है। पुविस के मुताबिक संतोष नायक और नाबालिग लड़के की गिरफ्तारी के साथ, उन्होने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच के लिए पुलिस ने आरोपियों को CID को सौंपा है। इस मामले में अब कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

हाइलाइट्स

  • बेलगावी मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
  • अब तक कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
  • आरोपियों को पुलिस ने CID को सौंपा

कर्नाटक हाई कोर्ट ने की थी ये टिप्पणी

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने घटना को रोकने में पुलिस विभाग की विफलता के लिए पहले सरकार की कड़ी आलोचना की थी। बेंच ने टिप्पणी की थी कि अन्य महिलाओं के बीच भय की कल्पना करें? वे देश में असुरक्षित महसूस करेंगी। ऐसी घटना तो महाभारत में भी नहीं घटी थी। जो ग्रामीण एक दलित महिला को निर्वस्त्र करके न्यूड घुमाए जाने पर मूकदर्शक बने रहे, उन पर सरकार द्वारा जुर्माना लगाया जाना चाहिए, जबकि एकत्रित धन पीड़िता को दिया जाना चाहिए।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बेलगावी जिले के वंटामुरी गांव की एक लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की मां के साथ मारपीट की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया था। 10 दिसंबर को 42 वर्षीय महिला को उसके घर के बाहर घसीटा गया और निर्वस्त्र कर परेड कराई गई। इतना ही नहीं फिर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।