कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति दर्ज कराने का सिलसिला अगले दो दिनो तक बरकरार रहेगा।
सूबे के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा शुक्रवार को जिले में रहे जहां उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। अब 26 दिसम्बर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां आयेंगे जबकि प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आयी केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी 27 दिसम्बर को रायबरेली जायेंगी।
अधिकृत सूत्रों ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य 26 दिसम्बर को दोपहर 2:40 बजे विधानसभा बछरावा में ब्लाक शिवगढ़, ओसाह के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास तथा टेक्सटाइल मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी 27 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ब्लाक डीह की ग्राम हाजीपुर न्याय पंचायत फागुपुर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होगी।


Download Android App
Download iOS App



