यू पी में राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम की बात करती है यू पी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अजीबोगरीब बयान सामने आया है यूपी के हरदोई में केशव प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम में कहा कि ठेकेदारों को खाना चाहिए लेकिन दाल में नमक की तरह। उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि जैसे वो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहें हों। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बता दे कि मौर्य ने हरदोई में हुए कार्यक्रम में ठेकेदारों और दुकानदारों को चेतावनी देने के बीच में ऐसी बात कह दी जिसे लेकर बवाल मचने लगा है।
बता दे कि दस सितंबर को हरदोई में एक सभा को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बातें कहीं और इसे खत्म करना जरूरी बताया, लेकिन बोलते-बोलते वह यह बोल गये कि खाओ, लेकिन दाल में नमक की तरह खाओ। उनका यह बयान तूल पकड़ चुका है और यू पी कांग्रेस के नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने इसकी आलोचना की है ।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार और अधिकारी दोनों मिलकर सड़क बनाने के नाम पर पैसा लायेंगे और सड़क नहीं बनायेंगे, कहां जायेंगे, लेकिन अब ऐसा कोई भी ठेकेदार नहीं कर पायेगा। केशव ने कहा कि न ही कोई अधिकारी इस तरह से नौकरी कर सकेगा। हालांकि, इस प्रकार का विवादित बयान देने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विपक्षी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भष्ट्रचारमुक्त शासन चाहते हैं। खाओ लेकिन दाल में जैसे नमक खाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि व्यापार करना गलत नहीं है, लेकिन अगर आप सोचेंगे कि जनता का जो हिस्सा है, उसे लूटेंगे तो सरकार उन्हें माफ नहीं करेगी।
उनके इस बयान के बाद बावल मचने लगा है। हालांकि, यूपी भाजपा प्रवक्ता ने इस बयान से सहमति जताई है।


Download Android App
Download iOS App



