कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन आपका दिल दहल जाएगा। यहां एक युवक का उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। ब्रेकअप के बाद महिला ने अपने प्रेमी का नंबर ब्लॉक कर दिया था। गुस्से में आकर युवक ने महिला को किडनैप (Kidnapped Girlfriend After Breakup) कर लिया और जबरन कैब में बैठाकर ले गया।
इसके बाद उसने रास्ते में महिला को धमकी दी कि तुम्हें भी मार दूंगा और फिर खुद को खत्म कर लूंगा। युवक ने महिला पर चाकू से भी हमला किया। तभी रास्ते में कैब रुकी और महिला मौका देखकर जैसे-तैसे बाहर निकली, तभी कार में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट के बाद कैब आग का गोला बन गई, जिसमें युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई।
Car Blast After Kidnapping: आरोपी युवक की जिंदा जलकर मौत
यह पूरी घटना शनिवार को तुमकुरु जिले के सिरा तालुक में जोगिहल्ली के पास की बताई जा रही है। आग लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेंगलुरु में रहने वाले अंकोला के मूल निवासी नागेंद्र के रूप में हुई है। इस घटना में महिला और कैब ड्राइवर प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका तुमकुरु के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कैब नेशनल हाइवे-48 पर बेंगलुरु से अंकोला की तरफ जा रही थी, तभी कार में अचानक जोरदार धमाका (Car blast after kidnapping) हो गया। पुलिस को अंदेशा है कि कार के अंदर कोई विस्फोटक रखा हुआ था। इस ब्लास्ट के बाद हाइवे पर एक किलोमीटर से भी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
Breakup Kidnapping Case: शादी के लिए बना रहा था दबाव
पुलिस ने बताया कि नागेंद्र और पीड़ित महिला दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि युवक शादी के लिए महिला पर दबाव बना रहा था। जबकि महिला उसे शादी के लिए इनकार कर चुकी थी। महिला बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ओटी (OT) टेक्नीशियन है और उसने नागेंद्र का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर नागेंद्र शनिवार सुबह जयनगर में महिला के किराए के घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच काफी बहस हुई, जिसके बाद नागेंद्र जबरदस्ती (Breakup kidnapping case) महिला को कैब में बैठाकर अपने साथ ले गया।
Boyfriend Revenge After Breakup: कैब में महिला पर चाकू से किए वार
जानकारी के मुताबिक, कार के जोगिहल्ली के पास पहुंचते ही नागेंद्र ने महिला पर चाकू से वार किया। ये सब देखकर कैब ड्राइवर घबरा गया और उसने तुरंत गाड़ी रोक दी। मौके देख महिला कार से उतरकर भाग गई। तभी कुछ देर में कैब में जोरदार धमाका हो गया। इस दौरान नागेंद्र उसमें जिंदा जल गया।
पुलिस ने शिकायत दर्ज की
महिला के माता-पिता ने इस संबंध में जयनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि नागेंद्र ने कैब में जाते समय महिला को पेट्रोल बम जैसी चीज भी दिखाई थी। फ़िलहाल पुलिस ब्लास्ट के पीछे के असली कारणों को जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




