Strawberry Moon Manifestation: इस रात Universe सुनेगा आपकी हर बात! नोट कर लें ‘स्ट्रॉबेरी मून’ मेनिफेस्टेशन के ये 4 तरीके

Summary :

साल 2026 में 29 जून का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व है, जिसे वट पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिहाज से ही पवित्र नहीं है, बल्कि इस रात आसमान में एक बहुत ही खूबसूरत नजारा भी दिखने वाला है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहते हैं। स्ट्रॉबेरी मून को अपनी इच्छाएं पूरी करने (Manifestation) के लिए बहुत अच्छा और असरदार माना जाता है। इस समय चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी होती है, जो हमारे लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती है। अपनी इच्छाओं को सच…

साल 2026 में 29 जून का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व है, जिसे वट पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिहाज से ही पवित्र नहीं है, बल्कि इस रात आसमान में एक बहुत ही खूबसूरत नजारा भी दिखने वाला है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहते हैं। स्ट्रॉबेरी मून को अपनी इच्छाएं पूरी करने (Manifestation) के लिए बहुत अच्छा और असरदार माना जाता है। इस समय चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी होती है, जो हमारे लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती है। अपनी इच्छाओं को सच करने के लिए इस दिन लोग मेनिफेस्ट करते हैं। आइए जानें, स्ट्रॉबेरी मून क्या है, साथ में जानेंगे कि इस दिन मेनिफेस्टेशन करने के क्या तरीके (Strawberry Moon Manifestation) बताए गए हैं।

Strawberry Moon Manifestation: मेनिफेस्ट करने के 4 आसान तरीके

Strawberry Moon
Strawberry Moon (Source: Social Media)
1. मून वाटर तरीका ((Moon Water Method): पूर्णिमा की रात को कांच के एक साफ गिलास या बोतल में पानी भर लें। इसे रात भर ऐसी जगह रखें जहाँ चांद की रोशनी इस पर पड़े। अगले दिन सुबह उठकर अपनी इच्छा (जैसे नौकरी, प्यार या कामयाबी) को मन में सोचते हुए इस पानी को पी लें।
2. लिखकर इच्छा जताना (3-6-9 Method): किसी शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं। अपनी इच्छा को ऐसे लिखें जैसे वह पहले ही पूरी हो चुकी हो (जैसे: ‘मुझे मेरी मनपसंद नौकरी मिल गई है और मैं बहुत खुश हूँ’)। इसे सुबह 3 बार, दोपहर में 6 बार और रात को 9 बार डायरी में लिखें।
3. पानी से संकल्प लेना (Water Vow): पूर्णिमा के चांद को देखते हुए अपने हाथों में थोड़ा सा पानी लें या ध्यान लगाएं। अपनी इच्छाओं को ब्रह्मांड को सौंप दें और अपने जीवन में अच्छे बदलावों के लिए प्रार्थना करें।
4. माफ करना और शुक्रिया कहना (Forgiveness and Gratitude): अपनी इच्छा जताने से पहले अपने मन के डर, पुरानी बातों और बुरे लोगों को माफ कर दें। इसके बाद, जो कुछ भी आपके पास आज है, उसके लिए दिल से शुक्रिया अदा करें।

क्या होता है स्ट्रॉबेरी मून?

Strawberry Moon
Strawberry Moon (Source: Social Media)

जून के महीने में दिखने वाले पूरे चांद को दुनिया भर में ‘स्ट्रॉबेरी मून’ के नाम से जाना जाता है। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि चांद का रंग बदलकर स्ट्रॉबेरी जैसा लाल या गुलाबी हो जाएगा। असल में, उत्तरी अमेरिका में इसी मौसम में जंगली स्ट्रॉबेरी की फसल पककर तैयार होती है, इसलिए वहां के स्थानीय लोगों ने इसका नाम ‘स्ट्रॉबेरी मून’ रख दिया। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रात चांद धरती और क्षितिज (horizon) के बहुत पास होगा, जिसकी वजह से यह आम दिनों के मुकाबले आकार में काफी बड़ा और बहुत ज्यादा चमकदार दिखाई देगा।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।