शिवपुरी : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी के लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश परजिला कांग्रेस के तत्वाधान में पोहरी विधानसभा में किसान बचाओ एवं युवा आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है । इस किसान बचाओ यात्रा को जिला कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष वैजनाथ सिंह यादव नेजिला कांग्रेस कार्यालय से समस्त कांग्रेसियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस किसान बचाओ रथ यात्रा के आयोजक पोहरी के पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला है सहआयोजक बरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बृज किशोर त्रिवेदी एवं अखिल शर्मा है । रथयात्रा के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव एवं सह संयोजक पवन गुप्ता (बैराड़ ) एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत उफ़र् छोटू रावत भदेराहै ।
यह रथ यात्रा दिनांक 16मई से शुरू होकर दिनांक 25 मई तक निकाली जाएगी । इस रथयात्रा में कांग्रेस के नेतागण भाजपा सरकार की किसान विरोधी एवं युवा विरोधी नीतियों को किसानों को बताते है, साथ ही साथ किसानों की जो प्रमुख समस्याएं हैं जैसेकि उनकी फसल का उचित मूल्य न मिलना , सूखे से बर्बाद हुई फसल का सही मुआवजा न मिलना, पेयजलकी व्यवस्था न होना, किसानों द्वारा आत्महत्त्या करना इन समस्याओं पर भी सभी कांग्रेसी नेता किसानों से चर्चा करते हैऔर इस किसान विरोधी और युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंखने की अपील करते है जिसका समस्त ग्रामबासीपुरजोर समर्थन करते हैं और भाजपा को इस बार वोट न देने की कसम खाते हैं।
इस किसान बचाओ रथ यात्रा में हरिबल्लभ शुक्ला के अलावा उनके साथ ब्रजकिशोर त्रिवेदी, अखिलशर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव आलोक शुक्ला किसान कांग्रेस के प्रदेशमहामंत्री प्रदीप रावत, पवनगुप्ता नीरज गुप्ता पार्षद अमन सिद्दी, नवलेश शर्मा , मनोज नामदेव, डॉशिवकुमार पाठक , डॉप्रदीप भारद्वाज, दामोदरअवस्थी, रामस्वरूप उदैया जी, राधाबल्लभ शर्मा, देवेंद्रशर्मा आदि लोग साथ चल रहे है ।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



