ट्विटर ने कुछ हाई-प्रोफाइल सेलेब्रिटीज और संगठनों के अकाउंट्स को फिर से रिस्टोर कर दिया है, जिनमें अभिनेता सुशांत सिंह, कारवां मैगजीन, किसान एकता मोर्चा, ट्रैक्टरटूट्विटर सहित कई अन्य राजनेताओं, किसान नेताओं, लेखक और कार्यकर्ताओं के अकाउंट शामिल हैं। देश में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान गलत व भ्रामक सूचनाओं का प्रसार करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश पर इन्हें ब्लॉक किया गया था।
ट्विटर ने संबंधित अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में कहा है कि कंपनी ने पाया कि ये विषय सामग्रियां बोलने की स्वतंत्रता से संबंधित और लोगों के जानने योग्य या समाचार बनने के लायक हैं। कंपनी ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा, ट्विटर पर काम करने के दौरान हम लोगों की सार्वजनिक बातचीत और पारदर्शिता का सबसे अधिक ख्याल रखते हैं। इन विषय सामग्रियों को अनब्लॉक कर दिया गया है।
यह जानने के लिए कि क्या अकाउंट वाकई में अनब्लॉक हुआ है, किसान एकता मोर्चा ने ट्वीट किया, क्या भारतीय अकाउंट्स पर यह ट्वीट दिख रहा है? आईटी मंत्रालय और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले हफ्ते ट्विटर को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत इन ट्वीट्स और अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।


Download Android App
Download iOS App



