जानिए 15 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Summary :

आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट देखें

15 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, भारत में कच्चे तेल का औसत आयात मूल्य अगस्त 2021 के बाद पहली बार 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। सरकारी तेल कंपनी ने ताजा रेट्स अपनी वेबसाइट पर जारी किए हैं।

भारत में कच्चे तेल का औसत आयात मूल्य अगस्त 2021 के बाद पहली बार 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। लेकिन आज 15 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि सरकारी तेज कंपनी ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल की रेट्स को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। तो ऐसे में आइए जानते है आपके शहर में ताजा रेट्स क्या है।

दिल्ली में क्या है रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 94.77 रुपये और डीजल का भाव 87.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं महानगर मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.61 रुपये प्रति लीटर है।

पटना और कोलकाता का भाव

वहीं पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 94.98 रुपये और डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 105.1 रूपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 91.82 रुपए है. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत ₹ 102.86 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹ 88.94 प्रति लीटर है।

इस तरह करें रेट चेक

बता दें कि आप घर बैठे रोजाना पेट्रोल और डीजल की रेट्स को पता कर सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जानने के लिए RSP और शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेज सकते हैं. अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

रोजाना सुबह 6 बजे नए रेट होता है जारी

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। नई दरें उस दिन के लिए लागू होती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद इसकी कीमतें दोगुनी तक पहुंच जाती हैं।

Petrol-Diesel पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी, महंगाई की मार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।