जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा , मध्यम वर्ग पर बढ़ेगा बोझ

Summary :

वित्तमंत्री की घोषणा के बाद ही पेट्रोल और डीजल एक रुपए महंगे हो जाएंगे ,तो वही इलैक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई। इसके चलते इस प्रकार के सभी वाहन सस्ते हो जाएंगे।

वर्तमान सरकार में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को केंद्रीय बजट पेश किया। इस सरकार के पहले ही बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने की घोषणा कर दी गई है। 
वित्तमंत्री की घोषणा के बाद ही पेट्रोल और डीजल एक रुपए महंगे हो जाएंगे ,तो वही इलैक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई। इसके चलते इस प्रकार के सभी वाहन सस्ते हो जाएंगे।
साथ ही,सोने चांदी और बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढाकर 12.5  फीसदी कर दी गई  हैं। जिसके बाद अब ये वस्तुए महंगी हो जाएगी। साथ ही देश में ही नहीं बल्कि विदेश में बनने वाले रक्षा उत्पाद भी सीमा शुल्क से मुक्त रहेंगे। 
45 लाख रुपए तक के हॉउसिंग लोन के ब्याज पर छूट 2 लाख से बढ़ाकर 3.5  लाख रुपए कर दी गयी है ,इससे मध्यम वर्ग को इनकम टैक्स में काफी फायदा होगा। दूसरी और मध्यम वर्ग को आयकर में कोई छूट नहीं दी गयी है। सरकार ने उच्च धनाढ़य वर्ग पर टैक्स बढ़ने की घोषणा की है। 
सस्ती हुई वस्तुएं  :रक्षा उपकरण, चमड़े का सामान, इलेक्ट्रिक वाहन, 45 लाख रुपए तक का घर।
महंगे हुए सामान : सोना, सीसीटीवी कैमरा, ऑटो पार्ट्‍स, मार्बल टाइल्स, पीवीसी, किताबें, पेट्रोल-डीजल, काजू, मेटल फिटिंग, सिंथेटिक रबर और डिजिटल वीडियो कैमरा।

Desk Team