Kolkata Big News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में होने वाली रैली से पहले शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और TMC के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिससे कई लोग घायल हो गए।
Kolkata Big News: TMC ने BJP पर लगाया हमला करने का आरोप

TMC का कहना है कि BJP कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मंत्री डॉ. शशि पांजा के गिरीश पार्क स्थित कार्यालय पर पत्थर फेंके। पार्टी का दावा है कि इस घटना में उसके कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं BJP का आरोप है कि TMC समर्थकों ने प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे उनके कार्यकर्ताओं के वाहनों को निशाना बनाया और उन पर पत्थर फेंके। पार्टी के अनुसार इस हमले में कई BJP कार्यकर्ता घायल हो गए।
जिला अध्यक्ष भी बताए जा रहे घायल
BJP ने बताया कि इस झड़प में पार्टी के नॉर्थ कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघ्नाय घोष भी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की हिरासत रद्द होने पर एलजी वीके सक्सेना ने कहा, ‘ये केंद्र सरकार का सकारात्मक कदम’


Download Android App
Download iOS App




