कोलकाता केस पर SC की सुनवाई, CBI को दिया एक और हफ्ते का समय

Summary :

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि जांच का स्टेटस क्या है और प्रिंसिपल के घर और कॉलेज के बीच की दूरी कितनी है? अब अदालत ने CBI को एक हफ्ते का समय दिया है। जो अगली सुनवआ 17 सितंबर को होगी। कोलकाता केस पर SC की सुनवाई कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ सुनवाई…

Kolkata Rape Case

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि जांच का स्टेटस क्या है और प्रिंसिपल के घर और कॉलेज के बीच की दूरी कितनी है? अब अदालत ने CBI को एक हफ्ते का समय दिया है। जो अगली सुनवआ 17 सितंबर को होगी।

कोलकाता केस पर SC की सुनवाई

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ सुनवाई के लिए बैठी है। इस सुनवाई का कोई खास नतीजा नहीं मिला है। अदालत ने CBI को एक और हफ्ते की मोहलत दी है।

CBI को दिया एक और हफ्ते का समय

 

वहीं इस मामले में सीबीआई ने भी अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। कपिल सिब्बल ने कहा है कि चिकित्सकों की हड़ताल के दौरान 23 लोगों की मौत हो गई। हमने जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर दी है। सिब्बल ने बताया कि डॉक्टरों के काम न करने की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एसजी ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। बेंच ने सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत रिपोर्ट की जांच की। सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट पढ़ते हुए सीजेआई ने एसजी से पूछा कि प्रिंसिपल का घर कॉलेज से कितनी दूर है। इस पर एसजी ने कहा 15-20 मिनट की दूरी पर है।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर नजर

कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज के छात्र और जूनियर डॉक्टर स्क्रीन के जरिए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर नजर रख रहे हैं। देशभर की नजर इस मामले पर हो रही सुनवाई पर टिकी हुई है। सीजेआई ने सिब्बल से पूछा कि हम जानना चाहते हैं कि यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) 861/2024 किस समय पंजीकृत हुआ। एसजी ने कहा कि वह एक बेटी है, हम सभी के लिए एक बेटी, मैं उस भावना को अपनाता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan