कोविंद दक्षिण प्रवास समाप्त करके दिल्ली रवाना हुए

Summary :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैदराबाद में अपने परंपरागत दक्षिण प्रवास के बाद शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैदराबाद में अपने परंपरागत दक्षिण प्रवास के बाद शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए। 
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैदराबाद में अपने शीतकालीन प्रवास के बाद दिल्ली रवाना हो गए। 
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और अधिकारी राष्ट्रपति को विदा करने के लिए यहां हाकीमपेट वायुसेना स्टेशन पर मौजूद थे।कोविंद दक्षिण प्रवास के लिए 20 दिसम्बर को यहां पहुंचे थे। 
कोविंद यहां अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति निलयम में रुके। 
परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति साल में कम से कम एक बार राष्ट्रपति निलयम आते हैं और यहां रुकते हैं तथा यहां से अपने आधिकारिक कार्य संचालित करते हैं। 
राष्ट्रपति निलयम भवन शहर के बोलारम में स्थित है और इसे स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हैदराबाद के निजाम से लिया गया था और राष्ट्रपति सचिवालय को सौंप दिया गया था। 
इस भ‍वन का निर्माण 1860 में हुआ था। इस भवन की कुल जमीन 90 एकड़ है। यह एक मंजिला इमारत है जिसमें कुल 11 कमरे हैं। 

Shera Rajput