राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद यहां सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल ने बताया कि उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘‘भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’’
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति का हालचाल जाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बेटे से बातचीत की है और उनका हालचाल जाना है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ खुद अस्पताल जाकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था।


Download Android App
Download iOS App



