प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लॉकडाउन के बाद पहली विदेश यात्रा के लिए बांग्लादेश पहुंचे हैं। इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री ने पहली बार विशेष रूप से निर्मित नए वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल किया। अक्टूबर, 2020 में अमेरिका से यह नया विमान आया था लेकिन कोरोनाकाल की वजह से इस बीच उनकी कोई भी विदेश यात्रा नहीं हुई।
बोइंग ने भारत सरकार को वीटी-एएलडब्ल्यू रजिस्ट्रेशन नंबर वाले बी777 विमान की आपूर्ति की थी। विमान को एआई1 या एयर इंडिया वन पुकारा जाता है। इस विमान ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से उड़ान भरी और सुबह करीब 10.30 बजे ढाका हवाईअड्डे पर उतरा।

रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-एएलवी वाला एक और विशेष निर्मित बी777 विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को सौंपा था। ये दोनों विशेष रूप से निर्मित विमान केवल राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए हैं।
इन विमानों को वीवीआईपी यात्रा के लिहाज से विशेष रूप से तैयार करने के लिए बोइंग को वापस भेजा गया था। इससे पहले ये दोनों 2018 में कुछ महीने तक एयर इंडिया के व्यावसायिक बेड़े में शामिल रहे थे। बी777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली होती हैं जिन्हें लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड कांउटरमेजर्स और सेल्फ-प्रोटेक्शन सुइट्स कहा जाता है।
भारत के वीवीआईपी बेड़े में शामिल हुए दो ‘एयर इंडिया वन’ विमानों में अशोक की लाट बनी है, जिसके एक तरफ हिन्दी में ‘भारत’ और दूसरी तरफ अंग्रेजी में ‘INDIA’ लिखा है। इनका इस्तेमाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की उड़ान के लिए किया जाएगा, जिसे वायु सेना के पायलट उड़ाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



