राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महान संत एवं दार्शनिक स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर आज उन्हें नमन किया। श्री कोविंद ने ट्वीट करके कहा, ‘‘स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति को मैं नमन करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस महान संत और राष्ट्र निर्माता के सम्मान में हम आज का दिन‘राष्ट्रीय युवा दिवस’के रूप में मनाते हैं।
उनके विचारों और आदर्शों ने सभी पीढ़ियों को प्रभावित किया है और सदैव करते रहेंगे।’’ श्री मोदी ने स्वामी विवेकानन्द को नमन करते हुए कहा कि मजबूत, जीवंत और समावेशी भारत के लिए इस महान संत के विचारों और सिद्धांतो से देश को प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उठो, जागो और अपने लक्ष्य को पाने तक नहीं रुको। इन प्रभावशाली शब्दों और विचारों का अनुसरण ही स्वामी विवेकानंद के प्रति श्रद्धांजलि है।’’ उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के त्याग और आदर्शों को अपनाये जाने पर बल दिया। उन्होंने एक अन्य संदेश में लिखा, ‘‘स्वामी विवेकानंद की युवा शक्ति में अटूट आस्था रही। उनके विचार और आदर्श करोड़ भारतीय, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।


Download Android App
Download iOS App



