नागालैंड के राज्यपाल पी बी आयार्य ने कहा कि आज देश में अच्छी शिक्षा पाने के बाद भी 38 प्रतिशत युवा बेरोजगार है इसलिये हमें देश में उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखकर शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था करना चाहिये। श्री आचार्य यहां दयानंद सरस्वती सेवाआश्रम के द्वारा 11 जनवरी से आयोजित तीन दिवसीय वैदिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान समय में यह समझना होगा की हम गुलाम क्यों हुए।
हजारों सालों की गुलामी के बाद हमें बडे मुश्किल से आजादी मिली लेकिन आजादी दिलाने वाले हजारो बलिदानीयों को भूला दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न जाति, धर्म, वेश भूषा वाला देश है अनेक जाति धर्म फिर भी एक है देश। हमें अपनी मातृभाषा को सुदृढ करना चाहिये और उसके लिये आंदोलन चलाना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत हिन्दूत्व वाला उर्जा से भरा एक ओत प्रोत देश है। इंन्सान को ईन्सान बनाने का काम हमें करना चाहिये। लेकिन ऐसा किया नहीं जाता है।


Download Android App
Download iOS App



