प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोझिकोड और ग्वालियर के लोगों को बधाई दी।दोनों शहर यूनेस्को द्वारा साहित्य और संगीत के शहर के रूप में नामित किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा,कोझिकोड की समृद्ध साहित्यिक विरासत और ग्वालियर की सुरीली विरासत अब प्रतिष्ठित यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल होने के साथ भारत की सांस्कृतिक जीवंतता वैश्विक मंच पर चमक रही है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कोझिकोड और ग्वालियर के लोगों को बधाई!
- साहित्य और संगीत के शहर के रूप में नामित
- प्रतिष्ठित यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल
- यह भारत के लिए गर्व का क्षण
- नए शहरों को उनकी विकास रणनीतियों के हिस्से
- विविध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित
उन्होंने कहा, हमारा राष्ट्र हमारी विविध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। ये प्रशंसाएं हमारी अनूठी सांस्कृतिक कथाओं के पोषण और साझा करने के लिए समर्पित प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों को भी दर्शाती हैं।
भारत के लिए गर्व का क्षण
प्रधानमंत्री मोदी संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी की एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे। रेड्डी ने एक्स पर पोस्ट किया था, यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। यूनेस्को द्वारा केरल के कोझिकोड को ‘साहित्य के शहर’ के रूप में और ग्वालियर को ‘संगीत के शहर’ के रूप में रचनात्मक शहरों के नेटवर्क की नवीनतम सूची में नामित किया गया है। इन शहरों को उनके योगदान के लिए मान्यता और पहचान मिली है। सभी हितधारकों को बधाई!
यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल
यूनेस्को के एक प्रेस बयान में कहा गया है, विश्व शहर दिवस पर, 55 शहर यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले द्वारा नामित किए जाने के बाद यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (यूसीसीएन) में शामिल हो गए। नए शहरों को उनकी विकास रणनीतियों के हिस्से के रूप में संस्कृति और रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए उनकी मजबूत प्रतिबद्धता के लिए स्वीकार किया गया। नेटवर्क का अब सौ से अधिक देशों में 350 शहर हैं, जो सात रचनात्मक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं : शिल्प और लोक कला, डिजाइन, फिल्म, गैस्ट्रोनॉमी, साहित्य, मीडिया कला और संगीत।


Download Android App
Download iOS App



