हमास ने इजरायल पर बंधकों को मारने का गंभीर आरोप लगाया है। हमास के अल कासम ब्रिगेड ने बुधवार को बताया कि जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें सात बंधकों (नागरिक) की मौत हो गई। हमास का कहना है कि इजरायली हमले में मारे गए सात नागरिकों में तीन विदेशी नागरिक शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, हमास ने 239 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें से अब तक चार नागरिकों को रिहा कर दिया गया है।
गाजा में इजरायली सेना की बड़ी कार्रवाई
बता दें कि इजरायल डिफेंस फोर्स ने गाजा में जमीनी हमले के रूप में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में उत्तरी गाजा पट्टी में स्थित पश्चिम जबालिया में हमास आतंकियों को निशाना बनाया गया।
इजरायली हमले में हमास के 50 आतंकियों की मौत
इस हमले में करीब 50 आतंकियों को मार गिराया गया। आईडीएफ के अनुसार, जहां हमला किया गया, उस जगह का इस्तेमाल हमास अपने आतंकियों को प्रशिक्षण देने के लिए करता था।
जानकारी के मुताबिक, इजरायली सैनिकों ने सुरंग शॉफ्ट, हथियार और सैन्य उपकरणों के बारे में जानकारी जुटाई और उसे नष्ट कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



