बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने रविवार को समाचार चैनलों पर राजनेताओं की ‘खिल्ली उड़ाने’ की आलोचना करते हुए कहा कि वह महसूस करते हैं कि इस पर नियंत्रण के लिए कानून लाए जाने की जरूरत हैं।
मैसुरू में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन के लंबे समय तक बने रहने पर सवाल उठाने के लिए भी मीडिया की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘शुभेच्छाओं’ के साथ आगे बढ़ता रहेगा।
लोकसभा चुनाव 2019 : सातवें चरण में 61% हुआ मतदान
कुमारस्वामी ने समाचार चैनलों से पूछा, ‘‘ आप राजनेताओं के बारे में क्या सोचते हैं? आप यह सोचते हैं कि हम आसानी से मजाक उड़ाने के लिए उपलब्ध हैं? आपको किसने सारी चीजों को मजाकिया लहजे में पेश करने की शक्ति दे दी।’’
वहीं कुमारस्वामी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना की।


Download Android App
Download iOS App



