बगहा : बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चकदहवा के निकट से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 240 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है।
एसएसबी 21वीं बटालियन के सेनानायक अनिल शर्मा ने यहां बताया कि नियमित गश्ती के दौरान चकदहवा बोर्डर आउट पोस्ट पर तैनात जवानों ने गंडक नदी के किनारे नाव से शराब उतार रहे तस्करों को रूकने का इशारा किया। जवानों को देखते ही तस्कर शराब छोड़ कर नाव से फरार हो गये। जब्त शराब को आवश्यक कार्रवाई के लिये स्थानीय वाल्मीकिनगर थाना को सौंप दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



