नई दिल्ली : आतंकी संगठन द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने से हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही शहरों सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है धमकी लश्कर के एरिया कमांडर अबू शेख के नाम से दी गई है, जिसमें 6 से 10 जून के बीच हापुड़, सहारनपुर, मेरठ के अलावा मथुरा और वाराणसी में भी रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की धमकी गई है। आंतकियों ने कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, काशी विश्वनाथ मंदिर करीब एक दर्जन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है।
बढ़ाई गई मंदिरों और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा
एडीजी कानून व्यवस्था आंनद कुमार ने आईबी से मिले इनपुट के बाद प्रदेश के सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एडीजी के निर्देश के बाद सभी प्रमुख मंदिरों, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एडीजी ने अधिकारियों को सघन चेंकिंग के साथ साथ पूरी तरह मुस्तैद रहने के भी आदेश दिए हैं। धमकी के मद्देनजर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की गई।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App




