1.नई दिल्ली : एक तरफ जहां देश लॉक डाउन के ख़त्म होने का इंतजार कर रहा है वहीं कोरोना संक्रमण का प्रकोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,007 हो गई जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,332 पर पहुंच गई।
2.टोरंटोः वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की अलग-अलग 29 डीएनए श्रृंखलाओं के लिए जीनोम विशिष्टता की पहचान करने के वास्ते कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल किया है जो इस बीमारी का टीका और दवा बनाने वालों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों में भारतीय मूल का एक वैज्ञानिक गुरजीत रंधावा भी शामिल हैं।
3.वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार चली गई और इससे मरने वाले लोगों की संख्या 58,000 से अधिक हो गई है। हालांकि कई राज्यों ने संक्रमण और मौत के मामलों में गिरावट के संकेतों के बीच अपनी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
4.नयी दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोविड-19 के रोगियों के उपचार में प्लाज्मा थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल (नैदानिक जांच) की योजना बना रहा है और भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी लेने की दिशा में काम चल
5.नयी दिल्लीः राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके चलते किसी किस्म के डर की आशंका को खारिज करते हुए कहा है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा जांच की जा रही हैं ताकि कोई भी मामला छिपा न रहे।
6.नयी दिल्लीः मानव संसाधन विकास मंत्रालय यथा संभव समय पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिये लंबित 29 महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने को तैयार है । अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी ।
7.इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14,885 हो गई है जबकि महमारी से मरने वालों की तादाद 327 हो गई है।
8.अमरावतीः आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 73 नए मामलों में 11 महीने का एक शिशु भी शामिल है।
9.इंदौर (मध्य प्रदेश) देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर के शहरी इलाके में एक महीने से ज्यादा वक्त से कर्फ्यू लगा है। इसके बावजूद बड़ी तादाद में इस महामारी के नये मरीज सामने आ रहे हैं। इससे महामारी के फैलने की हकीकत के साथ ही कर्फ्यू के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
10.जयपुरः राजस्थान में कोविड-19 के 19 नये मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह बढ़कर 2,383 हो गयी।
11.वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर कोरोना वायरस को शुरुआती स्तर पर रोकने में विफल रहने को लेकर हमले तेज कर दिए हैं। उनका कहना है कि इसके कारण दुनिया के 184 देश ‘नर्क जैसी स्थिति’ से गुजर रहे हैं।
12.संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू बंद के कारण प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित हो जाने से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में करीब पांच करोड़ महिलाएं आधुनिक गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल से वंचित रह सकती हैं जिनसे आने वाले महीनों में अनचाहे गर्भधारण के 70 लाख मामले सामने आ सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



