एक्टर इरफ़ान खान के निधन पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत दिग्गज राजनेताओं ने भी जताया शोक

Summary :

सलाम बोम्बे, हासिल, हैदर, अंग्रेजी मीडियम, हिन्दी मीडियम, पान सिंह तोमर जैसी शानदार फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से जलवा बिखेरने वाले इरफ़ान खान के निधन पर भारत के दिग्गज राजनेता भी शोक संतप्त है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह समेत कई सारे प्रमुख नेताओं ने ट्वीट करके संवेदना व्यक्त की।

बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में शुमार इरफ़ान खान के निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। 28 अप्रैल की सुबह अभिनेता ने 53 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार सुबह उन्हें कोलोना इन्फेक्शन के चलते इरफ़ान को आईसीयू में भर्ती कराया गया था।  इरफ़ान का निधन हर बॉलीवुड फैन के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। 
सलाम बोम्बे, हासिल, हैदर, अंग्रेजी मीडियम, हिन्दी मीडियम, पान सिंह तोमर जैसी शानदार फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से जलवा बिखेरने वाले इरफ़ान खान के निधन पर भारत के दिग्गज राजनेता भी शोक संतप्त है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह समेत कई सारे प्रमुख नेताओं ने ट्वीट करके संवेदना व्यक्त की।  
देखिये दिग्गज राजनेताओं के ट्वीट :


आईसीयू में भर्ती कराए जाने के बाद आज सुबह इरफान के निधन की खबर आई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता ने ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘द नेमसेक’ और ‘हासिल’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। 

अभिनेता 2018 में बीमार होने के बाद इलाज के लिए ब्रिटेन चले गए थे और दुनिया से खुद को एकदम दूर कर लिया था। 2020 में उन्होंने ‘अंग्रेजी मीडियम’ से बड़े पर्दे पर वापसी की जो कि उनकी आखिरी फिल्म भी साबित हुई। 



Ujjwal Jain