जानें बिना टिकट कैंसिल करे, कैसे बदल सकेंगे नाम और ट्रेवल की तारीख

Summary :

ट्रेन में सफर को आरामदायक बनाने के लिए लोग टिकट का रिजर्वेशन करवा लेते हैं। कई बार तय तारीख पर आप नहीं जा पाते और आपको टिकट कैंसिल करवानी पड़ती है लेकिन अब इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अब टिकट पर यात्री का नाम बदला जा सकता है लेकिन यह सुविधा सिर्फ काउंटर से खरीदे गए टिकट पर मिलती है। साथ ही आप टिकट पर नाम बदलवा कर नाम बदलने का ऑप्शन परिवार के सदस्यों के लिए ही होता है। ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं और आवेदन के साथ दोनों यात्रियों की आईडी दिखाएं। फिर आप…

ट्रेन में सफर को आरामदायक बनाने के लिए लोग टिकट का रिजर्वेशन करवा लेते हैं। कई बार तय तारीख पर आप नहीं जा पाते और आपको टिकट कैंसिल करवानी पड़ती है लेकिन अब इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

अब टिकट पर यात्री का नाम बदला जा सकता है लेकिन यह सुविधा सिर्फ काउंटर से खरीदे गए टिकट पर मिलती है।

साथ ही आप टिकट पर नाम बदलवा कर नाम बदलने का ऑप्शन परिवार के सदस्यों के लिए ही होता है।

ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं और आवेदन के साथ दोनों यात्रियों की आईडी दिखाएं। फिर आप अधिकारी टिकट पर नया नाम दर्ज करा सकते है।

अगर यात्रा की तारीख बदलनी हो, तो ट्रेन छूटने के 48 घंटे पहले काउंटर पर जाकर आवेदन करें। नई यात्रा की तारीख बताएं और बदला हुआ टिकट लें।

ऑनलाइन टिकट पर नाम या तारीख बदलने की सुविधा नहीं है। यह सुविधा केवल काउंटर से लिए गए कंफर्म या आरएसी टिकट पर उपलब्ध होती है।

तत्काल टिकट पर नाम और तारीख बदलने की सुविधा नहीं मिलती। यह सुविधा सिर्फ सामान्य कंफर्म या आरएसी टिकट के लिए है।

नाम या तारीख बदलने की सुविधा केवल एक बार दी जाती है। इसके बाद दोबारा बदलाव नहीं हो सकता।

टिकट में बदलाव के लिए दोनों यात्रियों की आईडी जरूरी है और आवेदन के साथ सभी दस्तावेज समय पर जमा करने होते है।

Team Desk