माल्या की तरह सचिन-रेखा को भी राज्यसभा से निकला जाए : नरेश अग्रवाल

Summary :

NULL

समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में मनोनीत सांसद सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की अनुपस्थिति का जिक्र किया। नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब सचिन और रेखा सदन में आते ही नहीं हैं, तो क्यों नहीं उनकी सदस्यता रद्द कर उन्हें सदन से निकाल दिया जाए।

बता दे कि काफी समय से सचिन और रेखा की राजयसभा में उपस्थिति काफी कम रही है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर हम विजय माल्या को सदन से निकाल सकते हैं तो इन्हें क्यों नहीं। ये पहली बार नहीं है जब नरेश अग्रवाल ने इस मुद्दे को सदन में उठाया हो, बल्कि इससे पहले भी नरेश इस मुद्दे को उठा चुके है।

मार्च माह उन्होंने सदन में कहा था कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यसभा में 12 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और फिल्म सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मनोनीत किया जाता है। लेकिन ऐसे कई सदस्य सदन में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह हो सकता है कि उनकी रुचि इसमें नहीं है, और अगर उनकी रुचि नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Desk Team