भारतीय जनता पार्टी ने आज गुजरात चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है । पार्टी की तरफ से 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है । भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मौजूद सीएम विजय रुपाणी को राजकोट पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है । जिसमें मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम से उम्मीदवार बनाये गये हैं जबकि महेसाणा से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को टिकट दिया गया है।
भाजपा की इस सूची में ज्यादातर पुराने नेताओं के नाम हैं। पटेल समुदाय के 17 उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। विजयभाई रुपाणी राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से, नितिन पटेल मेहसाणा सीट से और जीतूभाई वाघाणी भावनगर पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। सूची में कांग्रेस छोड़कर आए पांच उम्मीदवार भी शामिल हैं।
भाजपा ने अंजान विधानसभा सीट से वासणभाई अहीर को, वाव से शंकरभाई चौधरी को, धराद से परबतभाई पटेल को और दीयोदर सीट से केशाजी चौहाण को उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव कमेटी ने इन नामों की घोषणा की। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित बीजेपी चुनाव कमेटी से जुड़े दूसरे सदस्य मौजूद रहे। अपनी इस पहली सूची को लेकर बीजेपी बहुत आश्वस्त है। उसका मानना है कि इस लिस्ट में उन्हीं लोगों की जगह मिली है, जिनकी जीत करीब-करीब पक्की है।
आपको बता दे कि गुजरात की 182 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत पहले चरण में 89 सीटों पर 9 दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होगा। दोनों चरणों के मतदान के बाद 18 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
वही गुजरात में चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से दोनों चरणों के मतदान के लिए कुल 50,128 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन पर राज्य के 4.33 करोड़ मतदाता वीवीपेट युक्त ईवीएम के जरिये मतदान कर सकेंगे। आयोग द्वारा राज्य में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित 182 मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का एक पोलिंग बूथ होगा।


Download Android App
Download iOS App








