शोएब मलिक से पहले इस शख्स से शादी करने वाली थी सानिया मिर्जा , पर टूट गयी सगाई

Summary :

NULL

15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मी सानिया मिर्ज़ा ने टेनिस जगत में जो ख्याति पायी है वो काबिलेतारीफ है। अब तक के उनके करियर की बात की जाए तो भारत में उनके फैंस की कोई कमी नहीं है पर हाँ एक ही मलाल और सवाल सबके दिल में आता है की सानिया मिर्ज़ा को जिस देश में इतना प्यार , इज़्ज़त और शोहरत मिली , उस देश के लाखो युवाओं का दिल तोड़ कर इन्होने पकिस्तान में अपना ससुराल क्यों बसा लिया।

अब भई ये तो किस्मत की बात है की उनका प्यार उन्हें पाकिस्तान में मिला और हर किसी को अपनी जिंदगी के अहम फैसले लेने का पूरा हक़ है। उनकी शादी को लेकर लोगों के तरह तरह की प्रतिक्रियांएं भी दी पर फिर मामला शांत हो गया।

आज हम आपको बताने वाले है उस शख्स के बारे में जो पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक से पहले सानिया की जिंदगी में थे। और सबसे खास बात सानिया मिर्जा की इनसे सगाई तक हो चुकी थी फिर अचानक सब छोड़ कर सानिया शोएब मालिक के साथ रिलेशनशिप में आयी और उनसे शादी कर ली।

आखिर ऐसा क्या हुआ जो उस पहले शख्स को सानिया ने छोड़ दिया। आईये जानते है पूरा मामला। जिससे सानिया की सगाई हुई थी उसका नाम था सोहराब मिर्जा । ये सगाई 10 जुलाई 2009 को हैदराबाद में हुई थी। खबरों के अनुसार सानिया और सोहराब बचपन से एक-दूसरे के दोस्‍त हैं।

दोनों ही मिर्जा परिवार भी लंबे समय से परिचित हैं और उन्‍होंने ही ये शादी तय कराई थी। बता दे, सोहराब मिर्जा सानिया से एक साल बड़े थे और उस समय विदेश में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे।

सोहराब, आदिल मिर्जा और नूर बेगम के बेटे हैं, जो हैदराबाद में यूनिवर्सल बेकर्स श्रृंखला के मालिक हैं। वे अक्‍सर सानिया के मैच देखा करते थे। सगाई टूटने के बाद सानिया में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को पूछे जाने पर जवाब में कहा की वो और सोहराब दोस्त है और हमेशा रहेंगे पर एक जीवनसाथी के तौर पर एक दूसरे को कंपेटिबल नहीं पा रहे।

इसी वजह से उन्हें ये सगाई तोड़नी पड़ी। फिर सानिया के जीवन में शोएब मलिक आए और उनसे उनकी शादी हुई। बता दें कि सानिया मिर्जा टेनिस के अलावा अपने फैशन ट्रेंड को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं । सानिया मिर्जा को 2004 में अर्जुन अवॉर्ड और 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्‍हें उम्‍दा खेल के लिए कई सम्‍मान मिले हैं।वे शादी के बाद भी भारत की ओर से टेनिस खेलती हैं।

Desk Team