अपने पी-सीरीज को बढ़ाते हुए पैनासोनिक इंडिया ने गुरुवार को 6,490 रुपये कीमत में नया स्मार्टफोन ‘पी91’ लॉन्च किया। इस फोन में 5 इंच एचडी आईपीएस डिसप्ले और 8एमपी रियर कैमरा और 5एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1 जीबी रैम और 16 जीबी रोम के साथ आता है जोकि 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
यह फोन एंड्रॉइड नॉगुैट 7.0 पर चलता है। पैनासोनिक इंडिया – मोबिलिटी डिवीजन के बिजनेस हेड पंकज राणा ने कहा कि ‘पी91’ के साथ हम बेहतरीन फीचर्स कम दाम पर मुहैया कराना चाहते है। हमारा नया स्मार्टफोन एक वीओएलटीई उपकरण है जोकि अच्छी साउंड क्वालीटी, नान-हाइर्बिड सिम स्लॉट और आकर्षक बैक फिनिश के साथ आता है। कंपनी ने कहा कि इसमें 2500एमएएच की बैटरी दी गई है। ‘पी91’ तीन रंगों में पेनासोनिक के सभी आधिकारिक दुकानों पर मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



