कश्मीर घाटी में सेना को दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक फुटबॉलर से लश्कर आतंकी बने युवा ने आज सुबह सीओ 1 आरआर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि सेना को कोई भी अधिकारी इस संबंध में बोलने को तैयार नहीं है।
जानकारी के मुताबिक लगभग 8 दिन पहलेअनंतनाग के रहने वाले माजिद ने आतंकी संगठन ज्वाइन किया था। बता दे की इरशाद डल झील से 67 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर में सादिकाबाद (अनंतनाग) क्षेत्र में रहने वाला है।
सेना ने बीती रात इरशाद को अनंतनाग और कुलगाम के बीच वनपोह स्थान पर घेर लिया था। जिसके बाद सेना ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा और माजिद ने अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर कर दिया।
आपको बता दें कि माजिद इरशाद खान जो कि जिले स्तर का फुटबॉलर था उसने मंगलवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का दामन थाम लिया था।
जिसके बाद से उसके पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। हालांकि कल एसपी वैद ने भी एक खिलाड़ी के आतंकी संगठन से जुड़ने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। बताया जा रहा है कि माजिद खान जिला स्तर का एक अच्छा फुटबाल खिलाड़ी था।
जब माजिद ने लश्कर से जुड़ने का एलान किया तो परिवार और दोस्त हैरान रह गए। गौरतलब है कि 10 नवंबर को माजिद खान ने एके-47 के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
बता दे खान ने 29 अक्टूबर को एक फेसबुक पोस्ट के आतंकवादी ग्रुप में शामिल होने के बारे में इशारा किया था। उसने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘जब शौक ए शहादत हो दिल में, तो सूली से घबराना क्या.’ बता दें कि खान 9 क्लास से लोकल फुटबॉल क्लब का मेंबर था।


Download Android App
Download iOS App



