नई दिल्ली : पूरे देश भर में आज 70वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस साल के आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा है। देश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर झंडा फहराया। इस दौरान उनके साथ मुख्य अतिथि साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी शामिल रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट जाकर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। परेड विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुये किला किला मैदान की ओर जाएगी।
गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर राजपथ से लेकर लालकिले तक के 8 किलोमीटर के परेड मार्ग पर कड़ी निगरानी के लिए महिला कमांडो, विमान विरोधी तोपें और अचूक निशानेबाज तैनात किये गये हैं। अहम स्थानों पर करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
LIVE UPDATE : –
- राजपथ पर 33 जवानों ने 9 मोटरसाइकिल पर बनाया मानव पिरामिड, सूबेदार मेजर रमेश ए ने किया नेतृत्व
- राजपथ पर राज्यों की झांकियों के बाद बच्चों का नृत्य
- राजपथ पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की कुछ इस तरह की झांकी नजर आई।
- राजपथ पर जलियांवाला बाग हत्याकांड की थीम पर पंजाब की झांकी
- राजपथ से देश ने दिखाई दुनिया भर को अपनी ताकत और संस्कृति को भी खूबसूरत अंदाज में किया प्रदर्शित। अलग-अलग राज्यों ने झांकियां निकालीं। महाराष्ट्र ने अंग्रेजो भारत छोड़ों थीम पर महात्मा गांधी के चरखे के साथ झांकी निकाली।
- देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद हुए लांसनायक नजीर वानी की पत्नी को अशोक चक्र से सम्मानित किया। साथ ही शहीद नजीर वानी की मां भी मौजूद रही।
- PMनरेंद्र मोदी ने भारत और साउथ अफ्रीका की पहली महिला का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्य अतिथि व साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा राजपथ पहुंचें, जिनकी अगवानी PMमोदी ने की।
- PM नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का स्वागत किया। वेंकैया नायडू के साथ उनकी पत्नी भी पहुंचीं।
- PM नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति पहुंचे, जहा उन्होंने शहीद वीरों को दी श्रद्धांजलि, साथ ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी वहां मौजूद रहे।
- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम नेता भी मौजूद रहे।
- तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने झंडा फहराया।


Download Android App
Download iOS App



