नई दिल्ली : देश शनिवार को 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और गूगल ने अपना डूडल लोकतंत्र के इस पर्व को समर्पित करते हुए इसमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के साथ ही जैव विविधता को दर्शाया है। डूडल में राष्ट्रपति भवन के सामने विभिन्न रंगों से सजा गूगल लिखा हुआ है जिसका हर एक अक्षर एक कहानी कह रहा है। इसके अलावा पेड़-पौधे और हरियाली भी डूडल में दिखाई गई है।
दरअसल गणतंत्र दिवस की पूरी थीम पर्यावरण, आर्किटेक्चर, टेक्सटाइल, वन्यजीवों, स्मारकों और खेती पर आधारित है। गूगल का पहला अक्षर ‘जी’ हरे रंग में है जिसे गोल्फ लिंक पर दिखाया गया है, ‘एल’ कुतुब मीनार को दिखाता है, चौथे अक्षर ‘जी’ को हाथी की सूंड की आकृति का बनाया गया है जिसके नीचे मोर बना है। दो- ‘ओ’ और ‘ई’ कलाकृतियां तथा देश की धरोहरों को निरूपित करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




