कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, सभी पार्टियों की टिकी नजर

Summary :

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद चुनाव आयोग की तरफ से सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए दी गई। Highlights: कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान सभी पार्टियों की टिकी नजर आज चुनाव आयोग की करीब 45 मिनट तक बैठक हुई कल चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग…

Lok Sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद चुनाव आयोग की तरफ से सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए दी गई।

Highlights:

  • कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
  • सभी पार्टियों की टिकी नजर
  • आज चुनाव आयोग की करीब 45 मिनट तक बैठक हुई

कल चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

आज चुनाव आयोग की करीब 45 मिनट तक बैठक हुई

इससे पहले चुनाव आयोग की शुक्रवार को करीब 45 मिनट तक बैठक हुई जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। बता दें कि आज ही नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयोग के मुख्यालय में कार्यभार संभाला। साल 2019 में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News