उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और खासतौर से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी सीट पर अटकलों का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। खबर है कि कांग्रेस ने रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा को उतारने का फैसला किया है। साथ ही राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दोनों ही सीटों से लड़ेंगे। फिलहाल, इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
इस बीच उत्तर प्रदेश की रायबरेली में प्रियंका गांधी के समर्थकों ने उनके बड़े-बड़े पोस्टर्स लगा दिए हैं. इन पोस्टर्स में उनसे रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की गुजारिश की गई है. इन पोस्टर्स में कहा गया है कि राय बरेली पुकारती, प्रियंका गांधी जी आएं. इन पोस्टर्स में ये भी कहा गया है कि कांग्रेस को अपने विकास कार्यों को आगे ले जाना चाहिए.
रायबरेली और अमेठी
साल 2004 से ही रायबरेली सीट पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जीत दर्ज करती आ रही थीं। 2019 में वह उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से कांग्रेस की एकमात्र सांसद थीं। इस बार उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा का रुख किया। हालांकि, कहा जा रहा है कि अमेठी की जनता के नाम लिखे पत्र में उन्होंने पहले ही गांधी परिवार से ही उम्मीदवार होने के संकेत दे दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



