लखनऊ में पैसे को लेकर हुए झगड़े में जीजा ने साले को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Summary :

लखनऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में पैसे को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति के पैर में उसके जीजा ने गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घायल युवक को अस्पताल भेजा है। उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने बताया कि पारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहन रोड स्थित सलेमपुर पतौरा मोड़ पर व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। बताया गया कि सलेमपुर पतौरा मोड़ के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सूचना पर तत्काल थाना…

लखनऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में पैसे को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति के पैर में उसके जीजा ने गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घायल युवक को अस्पताल भेजा है। उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहन रोड स्थित सलेमपुर पतौरा मोड़ पर व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। बताया गया कि सलेमपुर पतौरा मोड़ के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सूचना पर तत्काल थाना पारा की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की गई।

प्रारम्भिक जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति इमरान मूल रूप से सीतापुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में मोहन रोड इलाके में सलेमपुर पतौरा मोड़ के पास किराए के मकान में रह रहा है। इमरान का अपने जीजा निसार, जो लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी का निवासी है, के साथ रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों के मध्य कहासुनी हुई, जिसके दौरान निसार की ओर से इमरान को गोली मार दी गई।

गोली इमरान के पैर में पंजे से कुछ ऊपर लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी निसार को मौके से हिरासत में ले लिया गया। घायल इमरान को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली चलाने के बाद निसार की ओर से पिस्टल नरपत नामक व्यक्ति को दिए जाने और उसके मौके से चले जाने की बात बताई गई है। उक्त संबंध में भी पुलिस की ओर से जानकारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रारम्भिक जांच में आरोपी और घायल दोनों के नशे की स्थिति में होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.