पदयात्रा की सफलता को लेकर माले ने झोंकी ताकत

Summary :

NULL

पटना  : 23 अप्रैल से आरंभ होने वाली भाजपा भगाओ-बिहार बचाओ जनअधिकार पदयात्रा को लेकर भाकपा-माले ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ता दलित-गरीबों, महिलाओं, अल्पसंख्यको, छात्र-नौजवानों व कमजोर वर्ग के लोगों की बैठकें आयोजित कर रहे हैं और फासीवादी भाजपा के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने हेतु जनअधिकार यात्रा को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।

पटना के खगौल में आज पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य का. अमर, केंद्रीय कमिटी के सदस्य व पटना नगर के सचिव का. अभ्युदय, राज्य कमिटी के सदस्य नवीन कुमार आदि ने जनअधिकार पदयात्रा की सफलता के लिए आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते का. अमर ने कहा कि भाजपा के खिलाफ आज जनता के प्रत्येक हिस्से में जबरदस्त आक्रोश दिख रहा है, क्योंकि उसने देश की जनता के खिलाफ एक तरह से युद्ध छेड़ दिया है।

सांप्रदायिक हिंसा और दलित व महिला उत्पीडऩ की बढ़ती घटनाएं, कॉरपोरेट को लूट की खुली छूट, आसमान छूती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बर्बर राज्य दमन फासीवादी मोदी राज की पहचान बन गए हैं।

बेटी बचाने का नारा देने वाली भाजपा जम्मू से लेकर बिहार तक आज बलात्कारियों को बचाने में निर्लज्जता से खड़ी है। और तिरंगा यात्रा निकाल रही है। पूर्वी चंपारण में भी बलात्कारियों को स्थानीय भाजपा विधायक का संरक्षण हासिल है। जनअधिकार यात्रा की तैयारी में इन सवालों को मजबूती से उठाया जा रहा है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team