जमशेदपुर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने योग को एक अभ्यास बताया और कहा कि खुशनुमा जिंदगी जीने के लिए योग को अपनाने की जरूरत है। श्रीमती मुर्मू ने आज यहां महिला कॉलेज में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी द्वारा आयोजित शिक्षाविदों के सम्मेलन में मूल्य, योग और आध्यात्मिक शिक्षा द्वारा वैश्विक परिवर्तन से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक अभ्यास है इसलिए इसे जीवन में अपनाना चाहिए।
खुशनुमा जिंदगी सबसे जरूरी है क्योंकि धन से तो कपड़ खरीद सकते हैं, इज्जत नहीं। इसी तरह गहने तो खरीद सकते हैं लेकिन सुंदरता नहीं खरीदी जा सकती। धन सब कुछ नहीं है, खुशनुमा जिंदगी जीने के लिए योग करना चाहिए। राज्यपाल ने बताया कि व्यस्त जिंदगी में से अपने परिवार समाज के लिए समय निकालकर भी कार्य करना चाहिए।
भारत आज विश्व गुरु बनने का सपना देख रहा है। व्यापार, धन, विज्ञान में भारत आगे हैं जिसे अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकेगा। इस अवसर पर कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति शुक्ला मोहंती समेत विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालय से आए हुए प्राचार्य तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



