मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

Summary :

भोपाल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में सचिव से लेकर कलेक्टर तक नाम शामिल है। अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) के. सी. गुप्ता (1992) को कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी मिली है। सचिन सिन्हा (1995), महानिदेशक, आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश, भोपाल को अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

भोपाल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में सचिव से लेकर कलेक्टर तक नाम शामिल है।

अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) के. सी. गुप्ता (1992) को कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी मिली है।

सचिन सिन्हा (1995), महानिदेशक, आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश, भोपाल को अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह (1997), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आनंद विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आनंद विभाग (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व मिला है।

संदीप यादव (2000), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, प्रवासी भारतीय विभाग, (अतिरिक्त प्रभार) को प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, प्रवासी भारतीय विभाग, (अतिरिक्त प्रभार) तबादला हुआ है।

जॉन किंग्सली ए.आर. (2004), सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा संचालक (पुनर्वास), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, भोपाल तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े (2006) आयुक्त, इन्दौर संभाग इन्दौर तथा आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इन्दौर (अतिरिक्त प्रभार) को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।

भास्कर लक्षकार (2010), आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्यप्रदेश भोपाल तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को आयुक्त, इंदौर संभाग, इंदौर तथा आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इन्दौर (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी मिली है।

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग (2015) को वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्यप्रदेश भोपाल तथा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है।

आगरमालवा की कलेक्टर प्रीति यादव को कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इन्दौर जिम्मेदारी मिली है।

रतलाम की कलेक्टर मिशा सिंह को शहडोल, मुख्य सचिव कार्यालय के उपसचिव गुरु प्रसाद को खरगौन कलेक्टर, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को मंदसौर कलेक्टर,

डॉ. शेर सिंह मीना (2017), आयुक्त नगर पालिक निगम, सतना तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, सतना (अतिरिक्त प्रभार) को कलेक्टर जिला आगरमालवास बनाया गया है। इसके अलावा

सिद्धार्थ जैन (2018), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर को उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय और हिमांशु प्रजापति (2019) कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, इन्दौर बनाया गया है।

अजय कटेसरिया (2012) अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है।

कुमार पुरूषोत्तम (2012), प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त, मण्डी को अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त, मण्डी, मध्यप्रदेश, बनाया गया है।

अपर आयुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग के रत्नाकर झा (2012) को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह शहडोल के कलेक्टर केदार सिंह (2012) को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग भेजा गया है। अनूपपुर जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली (2015) कलेक्टर को कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल की जिम्मेदारी मिली है।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.