Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में गोखले मार्ग पर स्थित अर्जुन टॉवर में शनिवार तड़के आग लग गई। ठाणे नगर निगम के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। ठाणे नगर निगम ने कहा, “अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।” मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले 17 जून को मुंबई के भिंडी बाजार क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, आग एक इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी।
- ठाणे में गोखले मार्ग पर स्थित अर्जुन टॉवर में शनिवार तड़के आग लग गई
- आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं
- ठाणे नगर निगम ने कहा, “अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है
घटनास्थल से काले रंग का धुआं निकलता देखा गया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में 12 जून को भीषण आग लग गई। घटनास्थल से काले रंग का धुआं निकलता देखा गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और कई दमकल गाड़ियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया।
हादसे में कई बच्चे घायल
इससे पहले ठाणे के फुटबॉल क्लब में शेड गिरने की खबर सामने आई है। हादसे में कई बच्चों घायल हुए है। फुटबॉल परिसर में कुल 17-18 बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तेज हवा की वजह से बच्चों के ऊपर दूसरी सोसाइटी का एक पतरा बच्चों के ऊपर गिर गया। इस दौरान 7 बच्चे घायल हो गए है। जिसमें से 4 बच्चे ठीक है और 3 संवेदनशील अवस्था में हैं।


Download Android App
Download iOS App



