पूर्व क्रिकेटर ने दी Jasprit Bumrah को आराम देने की सलाह

Summary :

T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में आज भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी। सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को मात देकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तरफ एक कदम बढ़ाया है। बांग्लादेश के खिलाफ अगर भारत जीतता है तो फिर सेमीफाइनल में भी अपना स्थान लगभग अंतिम चार में पक्का कर लेगी लेकिन भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके रोबिन उथप्पा ने इस अहम मुकाबले से पहले एक चौंकाने वाला बयान दिया है। रोबिन उथप्पा का मानना है कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में…

T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में आज भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी। सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को मात देकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तरफ एक कदम बढ़ाया है। बांग्लादेश के खिलाफ अगर भारत जीतता है तो फिर सेमीफाइनल में भी अपना स्थान लगभग अंतिम चार में पक्का कर लेगी लेकिन भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके रोबिन उथप्पा ने इस अहम मुकाबले से पहले एक चौंकाने वाला बयान दिया है। रोबिन उथप्पा का मानना है कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहिए।

HIGHLIGHTS

  • T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में आज भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी
  • सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हराया 
  • बांग्लादेश को हराने पर सेमीफाइनल स्पॉट लगभग कन्फर्म
credit : robin uthappa fb account

रोबिन उथप्पा ने कहा कि बुमराह डेथ बॉलिंग के भगवान हैं। मैंने बहुत ही कम बार उन्हें डेथ ओवरों में रन देते हुए देखा है। मेरी भावना यह है कि जब आपके पास बुमराह जैसा गेंदबाज है और जब आप इस तरह का टूर्नामेंट खेल रहे हैं, तो आपको बुमराह की उम्र और उनके कार्यों का सम्मान करना होगा। उनकी गेंदबाजी से उनके शरीर पर बहुत तनाव पड़ता है। इसलिए, वह टीम इंडिया की बेशकीमती संपत्ति की तरह हैं। मुझे लगता है कि आप बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह को ब्रेक दे सकते हैं। इस मैच में आप सिराज को खिला सकते हो क्योंकि सिराज भी शानदार गेंदबाजी कर रहा है। इससे सिराज को भी इस बात का भी एहसास हो जाएगा कि वेस्टइंडीज में गेंदबाजी करना कैसा होता है।

credit : espncricinfo

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने इस टूर्नामेंट में खेले 4 मैचों में 8 विकेट प्राप्त की है और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 3.47 का ही रहा है। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अभी तक टूर्नामेंट में शानदार रहा है। अभी तक खेले 4 मुकाबलों में बुमराह ने सभी में जबरदस्त गेंदबाजी की है और दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है जबकि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी की थी। लेकिन रोबिन उथप्पा का मानना है कि बुमराह को बांग्लादेश के खिलाफ आराम देना चाहिए।

 

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.