महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जलगांव में मंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपनी सहेलियों के साथ संत मुक्ताबाई की शोभायात्रा देखने गई थी, जहां उनके साथ कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। मामला सामने आने के बाद रक्षा खडसे के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में 4 लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद रक्षा खडसे आग बबूला हो गई हैं।
गार्ड से की मारपीट
आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मुक्ताईनगर में हर साल आदिशक्ति मुक्ताबाई की तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाता है। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी कृषिका मंदिर के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर गई थी। इस यात्रा के दौरान सुरक्षा गार्ड को शक हुआ कि कुछ युवक लड़कियों का वीडियो बना रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने युवकों के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर उसकी जांच की। सूत्रों का कहना है कि फोन छीनने के बाद चारों युवक नाराज हो गए और सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। सुरक्षा गार्ड ने मारपीट करने वाले चारों लोगों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रेटर नोएडा : क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में
आम लोगों की बेटियों का क्या होगा – रक्षा खडसे
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने इस घटना के बाद कहा, “अगर महाराष्ट्र में एक मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की बेटियों और बहनों का क्या होगा? उन्होंने राज्य सरकार से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।” इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस बारे में सूचित कर दिया है। मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है।


Download Android App
Download iOS App



