मलेशिया के राज्य ने चुना नया सुल्तान, शाह बनने की उम्मीद

Summary :

मलेशिया के एक राज्य ने शनिवार को एक नए सुल्तान के नाम की घोषणा की है। रूस की सुंदरी के साथ शादी की खबरों के बाद पूर्व सुल्तान ने पद त्याग दिया था।

कुआलालंपुर : मलेशिया के एक राज्य ने शनिवार को एक नए सुल्तान के नाम की घोषणा की है। रूस की सुंदरी के साथ शादी की खबरों के बाद पूर्व सुल्तान ने पद त्याग दिया था।

आधिकारिक समाचार एजेंसी ने बताया कि तेंगकु अब्दुल्ला शाह अपने पिता सुल्तान अहमद शाह की जगह पहांग राज्य के सुल्तान बनेंगे।

ट्रंप की फिलहाल राष्ट्रीय आपातकाल लगाने की योजना नहीं

स्थानीय खबरों के मुताबिक इस कदम की वजह से सुल्तान अब्दुल्ला को शासक परिषद द्वारा मलेशिया का अगला शाह बनाने का रास्ता साफ हो गया है। काउंसिल 24 जनवरी को नए शाह का चयन करेगी।

मलेशिया में संवैधानिक राजशाही है। यहां हर साल देश की गद्दी पर शाह का चयन नौ राज्यों के सुल्तानों के बीच किया जाता है। अगला शाह पहांग राज्य से बनना है।

Desk Team