Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से मैदान में उतर चुकी है। विपक्षी पार्टियां एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है लेकिन इस गठबंधन में पीएम चेहरे पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
Highlights
- मल्लिकार्जुन खरगे बहुत अच्छे पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं- आप नेता आतिशी
- विधायक खरीदने के लिए भाजपा के पास पैसा कहां से आया- आप नेता आतिशी
- पीएम मोदी जितनी बार टीवी पर आते हैं हमारे वोट बढ़ जाते हैं- आप नेता आतिशी
चंडीगढ़ में जो हुआ, उसके बाद देश के सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ता है कि हम लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से मैदान में उतर चुकी है। विपक्षी पार्टियां एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है लेकिन इस गठबंधन में पीएम चेहरे पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशा मार्लेना ने एक कार्यक्रम में कहा कि चंडीगढ़ में जो हुआ, उसके बाद देश के सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ता है कि हम लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे।
विधायक खरीदने के लिए भाजपा के पास पैसा कहां से आया
विधायक खरीदने के लिए भाजपा के पास पैसा कहां से आया। शुभेंदु अधिकारी भाजपा में आ जाते हैं तो उनके सारे घोटाले धुल जाते हैं। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी बीजेपी पर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि विधायक खरीदने के लिए भाजपा के पास पैसा कहां से आया हमारे पास ED और CBI नहीं है, हमारे पास लोग अंतरआत्मा की आवाज सुनकर आ रहे हैं पीएम मोदी जितनी बार टीवी पर आते हैं हमारे वोट बढ़ जाते हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे बहुत अच्छे पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं
आतिशी ने कहा कि मुझे लगता है कि मल्लिकार्जुन खरगे बहुत अच्छे पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं। देश को अगर हम पहला दलित प्रधानमंत्री देंगे तो बाबा साहब के संविधान का बड़ा सम्मान होगा।


Download Android App
Download iOS App




