पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को है अपनी हार का डर : सैयद बाशा

Summary :

विजयवाड़ा, 20 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद बाशा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अब राज्य में ममता बनर्जी के लिए किसी भी सूरत में स्थिति सकारात्मक होने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी बंगाल में उन लोगों को मताधिकार देने की मांग कर रही थीं, जो वोट देने…

विजयवाड़ा, 20 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद बाशा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अब राज्य में ममता बनर्जी के लिए किसी भी सूरत में स्थिति सकारात्मक होने वाली नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी बंगाल में उन लोगों को मताधिकार देने की मांग कर रही थीं, जो वोट देने के भी पात्र नहीं हैं। प्रदेश में इस बार टीएमसी का जाना तय है। प्रदेश में ममता बनर्जी की स्थिति कुछ ऐसी बन चुकी है कि जो लोग इन्हें समर्थन देते हैं, उनके बारे में ये लोग कुछ नहीं बोलते हैं। वहीं, जो लोग इनके विरोध में जाते हैं, उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर प्रताड़ित किया जाता है।

सैयद बाशा ने कहा कि बीजेपी को अब इस बात का पता लग चुका है कि किस तरह से प्रदेश में टीएमसी चुनाव जीत रही है। अब इस तरह की परंपरा को प्रदेश में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और यह सरासर गलत है।

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में प्रदेश में स्थिति कुछ इस तरह से बनी हुई है कि जो अधिकारी सरकार का समर्थन करते हैं, उन्हें पसंद किया जाता है। वहीं, जो अधिकारी सरकार को पसंद नहीं करते हैं, उनके विरोध में माहौल बना दिया है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए। किसी भी अधिकारी का किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेनादेना नहीं होना चाहिए। अब सरकार ने ऐसे ही अधिकारियों को चिह्नित कर उन्हें पद से हटाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में टीएमसी को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं प्रदेश से उनकी सरकार न चली जाए, इसलिए ये लोग कभी चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हैं, तो कभी अधिकारियों से गलत तरीके से बात करते हैं। वहीं, कभी एसआईआर का जिक्र करके केंद्र सरकार पर हमला बोलते हैं। इस तरह से टीएमसी अब प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जिसे अब प्रदेश की जनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। इस तरह की स्थिति लोकतंत्र के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

इसके अलावा, उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक तरफ जहां पश्चिम एशिया में जहां युद्ध चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत में हर धर्म-संप्रदाय के लोग शांतिपूर्वक तरीके से रह सकें, इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

–आईएएनएस

पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.