पहाड़ों से लेकर समुद्र के किनारे तक! जानिए India में Sunrise Points की 5 सबसे Best Places और पहुंचने का तरीका

Summary :

Best Sunrise Points in India: भारत में सूर्योदय सिर्फ एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव जिसे हर कोई देखना पसंद करता है। बहुत से लोग इसे देखने के लिए रातभर जगते हैं और ठंडी हवाओं का सामना करते हैं। यहां तक की अंधेरे में पहाड़ों पर चढ़ाई भी करते हैं। जब आसमान धीरे-धीरे लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों में बदलने लगता है, तो ऐसा लगता है, जैसे प्रकृति खुद कोई पेंटिंग बना रही हो। देश के अलग-अलग हिस्सों में कुछ ऐसी बेहद खास जगहें हैं, जहां सूर्योदय का नजारा इतना अद्भुत होता है कि लोग इसे अपनी बकेट…

Best Sunrise Points in India: भारत में सूर्योदय सिर्फ एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव जिसे हर कोई देखना पसंद करता है। बहुत से लोग इसे देखने के लिए रातभर जगते हैं और ठंडी हवाओं का सामना करते हैं। यहां तक की अंधेरे में पहाड़ों पर चढ़ाई भी करते हैं। जब आसमान धीरे-धीरे लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों में बदलने लगता है, तो ऐसा लगता है, जैसे प्रकृति खुद कोई पेंटिंग बना रही हो।

देश के अलग-अलग हिस्सों में कुछ ऐसी बेहद खास जगहें हैं, जहां सूर्योदय का नजारा इतना अद्भुत होता है कि लोग इसे अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं। अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं या अपने जीवन में कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो इन जगहों की यात्रा आपके लिए सबसे यादगार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं, वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

1. टाइगर हिल, दार्जिलिंग – कंचनजंघा पर सुनहरी किरणें

Tiger Hill, Darjeeling
Tiger Hill, Darjeeling (Social Media)

दार्जिलिंग का टाइगर हिल सूर्योदय के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक माना जाता है। यहां से सूरज की पहली किरण जब कंचनजंघा पर्वत पर पड़ती है, तो पूरा पहाड़ सुनहरे रंग में चमकने लगता है।

कैसे जाएं:

नजदीकी एयरपोर्ट: बागडोगरा
ट्रेन: न्यू जलपाईगुड़ी
वहां से टैक्सी लेकर टाइगर हिल पहुंच सकते हैं।

2. नीलगिरि हिल्स, ऊटी – बादलों के बीच उगता सूरज

Nilgiri Hills, Ooty
Nilgiri Hills, Ooty (Social Media)

ऊटी के नीलगिरि हिल्स में सूर्योदय का दृश्य किसी फिल्म से कम नहीं लगता है। यहां सूरज बादलों के बीच से निकलता दिखाई देता है और आसपास का वातावरण एकदम शांत और सुकून भरा महसूस होता है।

कैसे जाएं:

नजदीकी एयरपोर्ट: कोयंबटूर
ट्रेन: मेट्टूपालयम
वहां से बस या टैक्सी मिल जाती हैं.

3. कोवलम बीच, केरल – Best Sunrise Points in India

Kovalam Beach, Kerala
Kovalam Beach, Kerala (Social Media)

अगर आप समुद्र के किनारे सूर्योदय देखना चाहते हैं, तो कोवलम बीच सबसे बेहतरीन जगहों में से एक मानी जाता है। यहां लहरों के बीच उगता सूरज बेहद रोमांटिक और शांत अनुभव देता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

कैसे जाएं:

नजदीकी एयरपोर्ट: तिरुवनंतपुरम.
वहां से 15-20 मिनट में टैक्सी से पहुंच सकते हैं।

4. माउंट आबू, राजस्थान – रेगिस्तान में सूरज का जादू

Mount Abu, Rajasthan
Mount Abu, Rajasthan (Social Media)

यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। ये माउंट आबू भी सूर्योदय के लिए बेहद मशहूर है। यहां का सनराइज पॉइंट खासतौर पर पर्यटकों से पूरी तरह भरा रहता है।

कैसे जाएं:

नजदीकी रेलवे स्टेशन: आबू रोड
वहां से 30 किमी टैक्सी से।

5. तवांग, अरुणाचल प्रदेश – बादलों के ऊपर सूरज

Tawang, Arunachal Pradesh
Tawang, Arunachal Pradesh (Social Media)

तवांग में सूर्योदय ऐसा लगता है, जैसे आप बादलों के ऊपर खड़े होकर सूरज को उगते हुए देख रहे हों। यहां का शांत वातावरण इस अनुभव को और भी खास बना देता है।

कैसे जाएं:

नजदीकी एयरपोर्ट: तेजपुर या गुवाहाटी
फिर सड़क मार्ग से तवांग

क्यों खास है ये अनुभव?

  • प्रकृति के साथ जुड़ने का अनोखा मौका
  • मानसिक शांति और पॉजिटिव एनर्जी
  • फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट लाइट
  • लाइफ में स्लो मोमेंट का एहसास

कैसे करें प्लान?

  • सूर्योदय से 1-2 घंटे पहले पहुंचें
  • मौसम की जानकारी जरूर लें
  • गर्म कपड़े साथ रखें
  • कैमरा या फोन चार्ज रखें

Also Read: Honeymoon के लिए Perfect हैं भारत की ये 5 Beautiful Destinations, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा अहसास

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।