पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। वाजपेयी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में रेल मंत्री रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने लोगों से ‘इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत’ के उनके सिद्धांतों को ध्यान में रखने का अनुरोध किया।
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके शब्दों को याद करें : बंदूक से कोई समस्या हल नहीं हो सकती। मुद्दों को इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत के तीन सिद्धांतों से ही हल किया जा सकता है।”

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री की कश्मीर नीति इन तीन सिद्धांतों पर आधारित थी। बता दें कि वाजपेयी का पिछले साल आज ही के दिन निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



